Shriram Finance Share Price: NBFC स्टॉक मे आई तूफानी तेजी, 6 ब्रोकरेज ने जताया भरोसा, जाएगा ₹800 के पार…

Shriram Finance Share Price : श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (Shriram Finance) हाल के दिनों में शेयर बाजार के सबसे चर्चित स्टॉक्स में से एक बन गया है. बीते एक महीने में इस NBFC (Non-Banking Financial Company) के शेयर ने करीब 22% का रिटर्न दिया है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में भी इस स्टॉक में और तेजी देखने को मिल सकती है. कंपनी का शेयर फिलहाल करीब ₹763 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि विभिन्न ब्रोकरेज हाउसों ने इसका टारगेट ₹830 से ₹880 के बीच बताया है.

Shriram Finance Share Target Price

विदेशी ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने श्रीराम फाइनेंस पर अपना नजरिया और भी पॉजिटिव किया है. ब्रोकरेज ने इस पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को ₹800 से बढ़ाकर ₹880 कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है और इसके फंडामेंटल्स में निरंतर सुधार दिख रहा है. ग्रोथ और प्रॉफिट दोनों ही उम्मीद से बेहतर रहे हैं.

Read More : Ashok Leyland Ltd Share Price: इस ऑटो स्टॉक में आने वाली है तूफानी तेजी, कंपनी को 1937 बसो का मिला बड़ा ऑर्डर!

Shriram Finance Brokrage Suggestion

CLSA ने श्रीराम फाइनेंस पर ‘Accumulate’ रेटिंग दी है और टारगेट को ₹735 से बढ़ाकर ₹840 कर दिया है. CLSA का कहना है कि कंपनी का PAT (Profit After Tax) उम्मीद से 2% बेहतर रहा है, जिसका मुख्य कारण कम क्रेडिट कॉस्ट है. इसके अलावा, कंपनी की AUM ग्रोथ 16% YoY और डिस्बर्समेंट ग्रोथ 8% रही है. CLSA के मुताबिक, गोल्ड लोन सेगमेंट में 31% की तेजी और कम लागत पर फंडिंग से मार्जिन में 10 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ है.

वहीं, JP Morgan ने इस पर ‘Overweight’ रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस ₹740 से बढ़ाकर ₹840 तय किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की कलेक्शन एफिशिएंसी और लोन बुक दोनों स्थिर बनी हुई हैं, जबकि अगले क्वार्टर्स में क्रेडिट कॉस्ट घटने से मार्जिन और प्रॉफिट में सुधार संभव है.

Shriram Finance Share Price Analysis

Citi ने श्रीराम फाइनेंस को लेकर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹870 तय किया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की AUM ग्रोथ और लोअर फंड कॉस्ट इसके मजबूत प्रदर्शन के प्रमुख कारण हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि NBFC सेक्टर में Shriram Finance अपने डाइवर्सिफाइड लोन पोर्टफोलियो और मजबूत बैलेंस शीट की वजह से एक लॉन्ग टर्म प्लेयर बनी रहेगी.

इसी तरह, Morgan Stanley ने भी ‘Overweight’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹865 रखा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की क्रेडिट कॉस्ट 1.93% रही है, जो मार्केट अनुमान से बेहतर है. इसके अलावा, कंपनी की प्रोविजन कवरेज रेशियो 127% तक पहुंची है, जिससे इसकी फाइनेंशियल स्ट्रेंथ और मजबूत हुई है.

Read More : Titagarh Rail Systems Share Price: मुंबई मेट्रो लाइन 5 के लिए मिला ₹2481 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, ₹485 सस्ता मिल रहा है स्टॉक, कमाई का है मौका…

Shriram Finance Q2 Results

Macquarie ने भी श्रीराम फाइनेंस पर ‘Outperform’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹830 रखा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी का NBFC मॉडल काफी बेहतर हुआ है और डिस्बर्समेंट ग्रोथ लगातार बनी हुई है. गोल्ड लोन, कमर्शियल व्हीकल और पर्सनल लोन सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पकड़ बनी हुई है.

सितंबर तिमाही में Shriram Finance की AUM ग्रोथ करीब 16% YoY रही, जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में 10bps का सुधार देखा गया. कंपनी ने कम लागत पर फंडिंग हासिल की है, जिससे आने वाले समय में नेट मार्जिन और बढ़ सकता है.

Shriram Finance Business Model

कंपनी के मैनेजमेंट में भी हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है. पराग शर्मा, जो पहले CFO और MD थे, अब MD और CEO बन गए हैं. इसके अलावा दो नए COO और एक CSO की नियुक्ति की गई है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बदलाव कंपनी की अगली ग्रोथ फेज को और मजबूत करेगा.

Shriram Finance Share Price Investment Plan

वर्तमान में श्रीराम फाइनेंस शेयर प्राइस ₹763 के करीब है, जबकि सबसे ऊंचा टारगेट Jefferies ने ₹880 का दिया है. कंपनी की एसेट क्वालिटी (GS3 4.6%) और क्रेडिट कॉस्ट (1.9%) स्थिर बनी हुई है, जो इसे एक मजबूत लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट बनाती है.

Read More : Swiggy Share Price: फूड डिलीवरी कंपनी स्विग्गी का घाटा बढ़ा, शेयर में आई गिरावट, क्या करें निवेशक?

Leave a Comment